रामपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत:एक घायल, परिजन ने कार्रवाई से किया इनकार

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 वर्षीय मोहम्मद आतिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त तबरेज गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल तबरेज को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के सीगनखेड़ा पुलिया के पास हुआ। दौकपुरी टांडा निवासी मौलवी लईक का बेटा मोहम्मद आतिफ अपने दोस्त खेड़ा टांडा निवासी तबरेज के साथ मंगलवार शाम बादली टांडा कपड़े लेने के लिए घर से निकला था। सीगनखेड़ा पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में मोहम्मद आतिफ की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा तबरेज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक किशोर का शव घर पहुंचने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। परिजनों ने इस मामले में किसी भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *