रामपुर में रैन बसेरे, शेल्टर होम जल्द होंगे शुरू:डीएम ने शीत लहर में जरूरतमंदों की सहायता के दिए निर्देश

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रामपुर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनजर, जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने जिले में रैन बसेरों और शेल्टर होम को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य आश्रयहीन, निराश्रित और असहाय व्यक्तियों को राहत प्रदान करना है। जिलाधिकारी ने सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी व्यक्ति रात में सड़क या फुटपाथ पर सोने को मजबूर न हो। इसके लिए जनपद में पर्याप्त संख्या में रैन बसेरों का संचालन किया जाएगा। इन रैन बसेरों में रुकने वाले व्यक्तियों को निःशुल्क गद्दे, कम्बल, स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, किचन और भोजन की सुविधाएँ मिलेंगी। आवश्यकतानुसार आस-पास अलाव जलाने की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रत्येक रैन बसेरे के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही, केयर टेकर की तैनाती अनिवार्य होगी, जिसका नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर रैन बसेरे के गेट पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसकी सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को भी दी जाएगी। रात में अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किए जाएंगे और टिप्पणियाँ निरीक्षण रजिस्टर में दर्ज होंगी। संभावित भीड़ वाले क्षेत्रों जैसे चिकित्सालयों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, श्रमिक कार्यस्थलों और प्रमुख बाजारों में रैन बसेरों का संचालन किया जाएगा। विशेष रूप से चिकित्सा या रोजगार संबंधी कारणों से बाहर से आए जरूरतमंदों को खुले में सोने से रोककर पास के रैन बसेरे में ठहराया जाएगा। सभी रैन बसेरों में प्रतिदिन सैनिटाइजेशन और फॉगिंग कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर रैन बसेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी तथा महिलाओं और पुरुषों के लिए सोने और शौचालय की अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। शीतलहर के दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को देखते हुए रैन बसेरों की सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *