रामपुर में सांसद निधि से 100 मीटर सीसी सड़क बनी:सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने किया उद्घाटन

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रामपुर जिले के शाहपुर देव गांव में सांसद निधि से निर्मित 100 मीटर लंबी सीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस सड़क का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सांसद नदवी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी बड़े पैमाने पर विकास कार्य जारी रहेंगे। यह सीसी सड़क शाहपुर देव गांव, तहसील शाहबाद, जिला रामपुर में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी की निधि से बनवाई गई है। उद्घाटन समारोह में सांसद के साथ विधानसभा अध्यक्ष बदन सिंह यादव, समाजवादी बाबा अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राम बहादुर सागर, जिला पंचायत वार्ड प्रत्याशी रोहित सागर, जिला पंचायत वार्ड प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव, हरवीर यादव, जोगिंदर यादव, शिवम यादव, हाफिज नूरी और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *