रामपुर में SIR जागरूकता कैंप आयोजित:जनता ने बीएलओ के सहयोग से 50 से अधिक फॉर्म भरवाए, दी जानकारी

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रामपुर के मिस्टन गंज स्थित कूचा देवी दास क्षेत्र में गौरव जैन के आवास पर ज्ञानपुर सुखदेव क्लासेस के सहयोग से एक एसआईआर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में शहर क्षेत्र के बीएलओ का सहयोग करते हुए 50 से अधिक फॉर्म भरवाए गए। यह कैंप मतदाता सूची के शुद्धिकरण के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को समय पर अपने फॉर्म भरने के लिए जागरूक करना है। अनु मिश्रा ने बताया कि एसआईआर मतदाता सूची के शुद्धिकरण की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसका लक्ष्य आगामी चुनाव व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाना है। ज्ञानपुर सुखदेव क्लासेस के निदेशक सुखदेव मिश्रा ने जानकारी दी कि भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कैंप नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। इसका मकसद अधिक से अधिक नागरिकों को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर ज्ञानपुर सुखदेव क्लासेस के निदेशक सुखदेव मिश्रा, अनु मिश्रा, गौरव जैन, पूजा जैन, बीएलए राजेंद्र कुमार अग्रवाल, बीएलओ शिवांगी गुप्ता, बीएलओ प्रफुल्ल सेन गुप्ता और एक्सपर्ट फैकल्टी केशव कुमार मौर्य सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *