रायबरेली गौशाला में मिले दर्जनों गोवंश के शव:वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप, प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र स्थित पडीरा कला ग्राम पंचायत की गौशाला में गोवंशों के शव और अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को गोवंशों की खाल निकालने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के सदस्यों ने गौशाला के अंदर और बाहर गड्ढों में भारी संख्या में गोवंश के शव देखे। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग गौशाला पहुंचे, जहां उन्हें दो गोवंशों के शव गौशाला के अंदर और कुछ दूरी पर एक गड्ढे में 2 दर्जन से अधिक गोवंशों के शव पड़े मिले। इस घटना को लेकर हिंदू संगठन के लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने एसडीएम और सीओ सहित कई अधिकारियों को फोन पर शिकायत की। सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। महाराजगंज के एसडीएम गौतम सिंह ने बताया कि सभी गोवंशों और अवशेषों को दफना दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि केयरटेकर ने अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं किया है, और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *