रायबरेली में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत:मिट्टी ढोते समय हुआ हादसा, राजस्थान का निवासी था

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में छेदी का पुरवा गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने से उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, चालक मिट्टी की ढुलाई कर रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक चालक की पहचान हेमराज (लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो राजस्थान का निवासी था। वह तालाबों से मिट्टी खनन के बाद उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर और ट्रॉली को गड्ढे से बाहर निकालने के लिए हाइड्रा मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *