रायबरेली में एक तेज रफ्तार बाइक और इको कार की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। यह हादसा भदोखर थाना क्षेत्र में हुआ। कार सवार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार युवक रायबरेली से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे, जबकि कार प्रतापगढ़ से रायबरेली की तरफ तेज रफ्तार से आ रही थी। अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार खाई में जा गिरी। ग्रामीणों की मदद से कार सवारों को खाई से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामूली चोटें होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पलटी हुई कार को खाई से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रभारी थाना अध्यक्ष भदोखर ने बताया कि मृतक लालगंज अझारा, प्रतापगढ़ के चेतन मिश्रा और अनिल मिश्रा थे। उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
रायबरेली में बाइक-कार टक्कर में दो की मौत:कार सवार गंभीर रुप से घायल, गाड़ी खाई में गिरी
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
