रायबरेली में स्वच्छ भारत मिशन की अनदेखी:नगर पालिका की लापरवाही से गंदगी, लोग परेशान; डीएम को शिकायत

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रायबरेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की अनदेखी का मामला सामने आया है। नगर पालिका परिषद रायबरेली की कथित लापरवाही के कारण शहर के इंदिरा नगर मोहल्ले में गंदगी और बजबजाती नालियों से स्थानीय लोग परेशान हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में कोई सफाई नहीं हुई है। गंदगी और नालियों से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इस समस्या से परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपनी शिकायत जिलाधिकारी (डीएम) को एक शिकायती पत्र के माध्यम से दी है, जिसमें तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। वही इस पुरे मामले को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा नगर के वार्ड मे सड़को के किनारे फैले कूड़ा और गन्दी पड़ी नालियो की सफाई के लिए कर्मचारियो को निर्देशित कर दिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *