राष्ट्रीय जंबूरी में सोनभद्र के गेट को ए ग्रेड मिला:लखनऊ में 40 हजार स्काउट गाइड ने किया प्रतिभाग

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के ग्रैंड फिनाले डायमंड जुबली में सोनभद्र जिले के गेट को ‘ए’ ग्रेड मिला है। विंध्याचल मंडल के सोनभद्र को गाइड संवर्ग में उत्तर प्रदेश का स्टेट गेट बनाने का दायित्व सौंपा गया था, जिसमें टीम ने यह उपलब्धि हासिल की। सोनभद्र को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार, प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत, प्रादेशिक संगठन आयुक्त (गाइड) रविंदर कौर सोखी और सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (विंध्याचल मंडल) राजेश प्रजापति ने दी थी। टीम को जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, जिला मुख्यायुक्त डॉ. प्रबोध कुमार सिंह, जिला सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल कयूम अहमद, सहायक जिला सचिव संतोष कुमार मौर्य और जिला प्रशिक्षण आयुक्त सैयद अनवर हुसैन ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इस जंबूरी में जिला संगठन आयुक्त सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में सोनभद्र से कुल 82 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 37 स्काउट, 28 गाइड, 17 स्काउट मास्टर और 6 गाइड कैप्टन शामिल थे। इस सफलता में सत्यनारायण कनौजिया (जिला आयुक्त), राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक रमाकांत कुशवाहा, अर्चना सिंह (जिला आयुक्त बुलबुल), स्नेहा सिंह (डीओसी गाइड), शुभम कुमार सोनी (अध्यक्ष युवा समिति), शिव पूजन सिंह, दिलदार सिंह, अनिता, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, दया शंकर, राम रक्षा, प्रमोद कुमार, डॉ. बृजेश सिंह महादेव (ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां), अर्चना सिंह, प्रभा पाल, विनोद पाण्डेय, बाबू राम सिंह, उमा गुप्ता और चंद्र प्रकाश का विशेष योगदान रहा। देखें 4 तस्वीरें… सोनभद्र से आदिवासी इंटर कॉलेज सिलथम, पार्वती बालिका इंटर कॉलेज जयमोहरा, आदर्श इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज, श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर, श्री रामकेश सिंह इंटर कॉलेज पुरना, सोनांचल इंटर कॉलेज घोरावल, राजकीय हाईस्कूल दिघुल, कंपोजिट विद्यालय दिघुल, कंपोजिट विद्यालय खरुआव, डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा, सनबीम पब्लिक स्कूल रॉबर्ट्सगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ओबरा के स्काउट व गाइड ने प्रतिभाग किया। जंबूरी से लौटी पूरी टीम को डॉ. आरती सिंह, हरि शंकर मिश्रा, काशी प्रसाद मौर्य, पूजा राय, अशोक कुमार, नंद किशोर, गणेश देव पाण्डेय, सुखपाल यादव, नीरा सिंह, राकेश कनौजिया, दीपक कुमार, अजय कुमार सिंह, डॉ. रितिका श्रीवास्तव और सतीश कुमार सिंह ने बधाई दी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *