रुदौली रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:पुलिस जांच में जुटी, शिनाख्त के लिए अपील जारी

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र स्थित गोगावां गांव के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। लगभग 62 वर्षीय प्रतीत हो रहे इस व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर रुदौली कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के गांवों में भी जानकारी भेजी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रुदौली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो या वह इसे पहचानता हो, संपर्क कर सूचित करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *