रूस बोला- भारत पर हमसे तेल न खरीदने का दबाव:अमेरिका के प्रेशर की जानकारी है, लेकिन दोनों देशों के संबंधों में दखल नहीं देंगे

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रूस ने कहा है कि वह जानता है कि अमेरिका की तरफ से भारत पर रूसी तेल न खरीदने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन वह भारत और अमेरिका के रिश्तों में दखल नहीं देगा। यह बात क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कही। पेस्कोव ने कहा, हम अमेरिका और भारत के आपसी रिश्तों में हस्तक्षेप नहीं कर सकते। हमें पता है कि भारत पर दबाव है। उन्होंने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की भी तारीफ की। पेस्कोव ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों को लेकर बेहद स्वतंत्र है और हम इसकी सराहना करते हैं। पेस्कोव ने बताया कि रूस ऐसे तरीके तलाश रहा है जिससे कि वह तेल खरीददारों को आसानी से तेल बेच सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *