रेवाड़ी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:यूपी का रहने वाला, काम की तलाश में आया था

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

रेवाड़ी की रेलवे कॉलोनी में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सोमवार सुबह हुई इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले 24 वर्षीय नितिन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि कंट्रोल रूम को सुबह करीब 11 बजे रेलवे कॉलोनी में शराब के ठेके के पास पेड़ पर एक युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तुरंत सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया और शव को पेड़ से उतारा। यूपी का रहने वाला था युवक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस को मृतक के पास से कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनसे पता चला कि नितिन अकेले ही रोजगार की तलाश में यूपी से रेवाड़ी आया था। मामले की जांच कर रही पुलिस उन्होंने बताया कि फिलहाल मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सही कारण परिजनों के आने और उनसे पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके रेवाड़ी पहुंचने और उनकी गवाही के बाद ही मामले का अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *