हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच-9 पर एक रोडवेज बस रेलिंग से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस चालक और एक यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। दिल्ली आनंद विहार डिपो की बस हापुड़ की ओर आ रही थी, तभी चालक ने हाईवे पर एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित बस हाईवे के किनारे लगी रेलिंग से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर के बाद बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
रोडवेज बस रेलिंग से टकराई:ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुई, चालक व एक यात्री घायल
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
