रोहतक IIM की स्टूडेंट बनीं शूटर मनु भाकर:स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में पीजी डिप्लोमा करेंगी; पिता बोले-मनु ने ही तय किया है फील्ड

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ओलिंपिक और शूटिंग वर्ल्ड कप में इतिहास रचने वाली हरियाणवी शूटर मनु भाकर अब रोहतक में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) की स्टूडेंट बन गई हैं। मनु भाकर का एडमिशन प्रोसेस पूरा हो गया है।खास बात यह है कि मनु भाकर ने आगे की स्टडी के लिए कोर्स भी स्पोर्ट्स फील्ड से ही चुना है। मनु यहां से पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई करेंगी। परिवार के अनुसार, मनु ने खेल के बाद इसी से जुड़े बिजनेस को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में आगे की पढ़ाई करने का फैसला लिया है। मनु मूल रूप से झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली हैं। उनकी स्कूली शिक्षा झज्जर के यूनिवर्सल स्कूल से हुई है। यह स्कूल उनके चाचा संचालित करते हैं। इसके बाद मनु ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन किया। उसके बाद चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुशन किया है। मनु ने 2024 के पेरिस ओलिंपिक में निशानेबाजी में डबल ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए थे। 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया था। वर्तमान में मनु का फोकस शूटिंग वर्ल्ड कप पर है, जो 2027-28 में भारत में ही होगा। वह इसकी तैयारी में जुटी हुई हैं। मनु की पढ़ाई को लेकर परिवार के लोगों ने क्या कहा जानिए… टेस्ट कम इंटरव्यू के बाद हुआ चयन
मनु ने आईआईएम में एडमिशन लेने के लिए 2 नवंबर को अप्लाई किया था। इसके बाद 16 नवंबर को उनका टेस्ट कम इंटरव्यू हुआ। जिसके बाद ही पीडी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में उनका चयन हुआ है। इस टेस्ट में स्पोर्ट्स एप्टीट्यूड, वर्बल व क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और लॉजिकल रीजनिंग के सवाल पूछे गए। टेस्ट के बाद 1 दिसंबर को उन्होंने एडमिशन प्रक्रिया पूरी की। आईआईएम रोहतक में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का इस बार सातवां बैच हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *