लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने सिख लड़की अगवा की:फ्लैट में बंद कर 5-6 लोगों से रेप कराया; 200 सिखों ने घेरकर छुड़वाया

📅 Published: January 13, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग द्वारा सिख लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि यह लड़की 14 साल है, जिसे पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने पहले अगवा किया और फिर फ्लैट में बंद कर 5-6 लोगों से उसका रेप कराया। लड़की ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन उसे डराकर चुप करा दिया गया। जैसे ही इस घटना के बारे में वेस्ट लंदन में रहने वाले सिखों को पता चला तो वे आरोपी के फ्लैट के बाहर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। जैसे-जैसे इस मामले का पता अन्य सिखों को चलता रहा, आरोपी के फ्लैट पर भीड़ बढ़ती गई। कुछ ही देर में वहां 200 से ज्यादा सिख पहुंच गए और कई घंटे हंगामा किया। इसके बाद सभी ने मिलकर लड़की को रिहा करवा लिया। सिखों का आरोप है कि वेस्ट लंदन में इस तरह छोटी बच्चियों को अगवा करके उनका यौन शोषण करने की घटनाएं आम होने लगी हैं। बता दें कि ग्रूमिंग (Grooming) किसी व्यक्ति, खासकर बच्चे या युवा का विश्वास जीतकर उसे धीरे-धीरे यौन शोषण, कट्टरपंथ या किसी अन्य प्रकार के दुर्व्यवहार के लिए तैयार करना कहलाता है। हाल ही में इंग्लैंड में इस तरह के मामले बढ़े है। अमेरिकी कारोबारी इलॉन मस्क ने भी इस पर चिंता जताई थी और पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने पर ब्रिटिश प्रधानमंत्री की कड़ी आलोचना की थी। सिलसिलेवार ढंग से जानिए क्या है पूरा मामला… यूके में ऐसे चलता है पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग का नेटवर्क…

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *