लखनऊ डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में मंगलवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर परंपरागत ध्वजारोहण और भगवान श्रीराम – माता सीता विवाह उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेष अनुष्ठानों के बीच महंत देव्यागिरी ने ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोषों से गूंज उठा। महंत देव्यागिरी ने कहा कि पंचमी का यह दिन अत्यंत पावन और ऐतिहासिक महत्व वाला है । उन्होंने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर पर ध्वजारोहण होने से पूरे देश के सनातनी समाज में उत्साह और श्रद्धा की लहर है। लखनऊ में भी उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मनकामेश्वर में ध्वज फहराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अनुष्ठान के दौरान मंदिर की साध्वी गौरजा गिरी और राधेश्याम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। पूजा-अर्चना के बाद महंत ने ध्वजा की विधिवत पूजा की और भगवान का विशेष श्रृंगार किया। इस अवसर पर श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव का जीवंत आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भक्त ममता, गीता, उपमा पांडेय, कावेरी और पीयूष ने भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग पर स्थित भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर दिव्य सजावट की गई। ध्वजारोहण के बाद सभी भक्त बेहद उत्साहित नजर आए।
लखनऊ मनकामेश्वर मंदिर में हुआ ध्वजारोहण:जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा प्रांगण , महंत देव्यागिरी- सनातन का परचम लह रहा है
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
