लखनऊ में कार सवारों ने मैकेनिक का अपहरण किया:दोस्त ने पत्नी को दी घटना की जानकारी, तलाश में जुटी पुलिस

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के खुर्रमनगर में बुधवार शाम एक युवक का अज्ञात कार सवारों ने अपहरण कर लिया। युवक अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था। सीमैप के पास अज्ञात कार सवारों ने अपहरण कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके जांच कर रही है। अवरार नगर ढलान के पास रहने वाली आयसा पत्नी फुरकान ने बताया कि उनके पति फुरकान मेकेनिक का काम करते हैं। बुधवार को अपने दोस्त रितेश के साथ शाम करीब 7:30 बजे सीमैप की तरफ जा रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर उनकी अज्ञात कार सवार युवकों से कहासुनी हो गई। इस दौरान कार सवार लोगों ने फुरकान को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी फुरकान के दोस्त रितेश ने घर पहुंचकर आयसा को दी। आयसा के मुताबिक फुरकान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। परिजन बेहद परेशान हैं और पुलिस से उनके पति को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई है। मामले में इंस्पेक्टर इंदिरा नगर सुनील सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से तलाश की जा रही है। दोस्त से पहचान कराई गई है लेकिन वो गाड़ी पहचान नहीं कर रहा है। हालांकि जांच में पत्नी से विवाद की बात भी सामने आया है। ऐसे में दोनों एंगल पर जांच चल रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *