लखनऊ में खादी महोत्सव 2025 संपन्न:केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश खादी बोर्ड ने किया आयोजन

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, गोमती नगर में उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित खादी महोत्सव – 2025 संपन्न हो गया। इस महोत्सव का उद्देश्य खादी और हस्तशिल्प के महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना तथा युवाओं में सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत रिद्धि और सिद्धि द्वारा कथक और शास्त्रीय नृत्य की विशेष प्रस्तुति से हुई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद सीनियर वर्ग की ग्रुप नृत्य प्रस्तुति में अदीया, सिमर, दिव्या, मानवी और अनुष्का ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मंच की शोभा बढ़ाई और दर्शकों का दिल जीत लिया। दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर दीप प्रकाश ने किया। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए आयोजक टीम और कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खादी महोत्सव केवल एक सांस्कृतिक मंच नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को निखारने और लोक कला को बढ़ावा देने का अवसर है। उन्होंने लोगों से खादी और ग्रामोद्योग के महत्व को समझने और अपनाने की अपील की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की विविध प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक झलकियों का भरपूर आनंद लिया। महोत्सव के अंत में आयोजकों ने कलाकारों और सहभागी समूहों का सम्मान किया, जिससे कार्यक्रम का स्वरूप और भी स्मरणीय बन गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *