लखनऊ में गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी उत्सव संपन्न:श्री रामलीला समिति और गीता परिवार ने किया आयोजन

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में श्री रामलीला समिति, महानगर और गीता परिवार द्वारा गीता जयंती एवं मोक्षदा एकादशी का पावन उत्सव आयोजित किया गया। यह समारोह श्री रामलीला समिति भवन में भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु भावना लोहानी के मार्गदर्शन में शंख ध्वनि, दीप प्रज्ज्वलन और सामूहिक प्रार्थना से हुआ। इसके बाद भगवद्‌गीता के 12वें और 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। हनुमान चालीसा और श्रीकृष्ण भजनों से परिसर भक्तिमय हो गया। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर हेम पन्त, गिरीश जोशी, आनंद सिंह, सर्वजीत सिंह बोरा, नीरद लोहानी, नीरज लोहानी, अनिल जोशी, कमल पंत, संजय श्रीवास्तव, भारती पांडे, हेमा जोशी, कुक्कू पन्त और सुजाता शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और भक्त उपस्थित रहे। ऐसे आयोजन से समाज में नैतिक मूल्यों का बढ़ावा योग गुरु भावना लोहानी ने गीता जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जीवन में धर्म, कर्म और भक्ति के महत्व को समझाना है। हेम पन्त ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई और भक्ति, ज्ञान एवं संस्कृति के संगम का अनुभव किया। समारोह का समापन सामूहिक आरती के साथ हुआ, जिससे गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी का पावन पर्व आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *