लखनऊ में तीन महीने पड़ेगी अधिक ठंड:नवंबर में औसत तापमान सामान्य से कम रहा, सुबह से मौसम साफ निकली तेज धूप

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। तेज चटक धूप निकली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्द किया जाएगा। शाम के समय में ठंडी हवाओं के असर से सर्द का असर बढ़ेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 83 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 23 फीसदी दर्ज की गई। मॉडरेट लेवल में एयर क्वालिटी लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI मॉडरेट लेवल यानी यलो जोन में 143 है। लालबाग 196, तालकटोरा 176, अलीगंज 138, गोमतीनगर 133, अंबेडकर यूनिवर्सिटी 129 AQI दर्ज किया गया। कुकरैल पिकनिक स्पॉट का AQI 84 के साथ में संतोष जनक श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी की तरफ से जारी आंकड़े के मुताबिक लखनऊ का AQI सोमवार शाम को 139 दर्ज किया गया। तीन महीने पड़ेगी अधिक ठंड लखनऊ में इस बार ठंड सामान्य से ज्यादा सर्द रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के दौरान प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 1-2 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान में भी 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि है कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में ला नीना परिस्थितियां अभी कमजोर होते हुए भी बनी हुई हैं और साथ ही हिंद महासागर का नकारात्मक इंडियन ओशन डाइपोल तटस्थ स्थिति की ओर बढ़ रहा है। इन दोनों मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से दिसंबर से फरवरी के बीच प्रदेश के बड़े हिस्से में औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वांचल के दक्षिणी हिस्से को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर भागों में शीतलहर के दिनों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है। जहां प्रदेश में औसत 4 से 6 दिन शीतलहर का रहता है, वहीं इस बार कई जिलों में शीतलहर के दिन इस औसत से 2 से 5 दिन तक अधिक रिकॉर्ड हो सकते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *