लखनऊ में दबंगों ने जनेश्वर पार्क के पास की फायरिंग:पार्क की कैंटीन हो हटाने पहुंचे थे दबंग; पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर 4 दबंगों ने हवाई फायरिंग की। आरोप है कि गाड़ी से पहुंचे 15-20 दबंगों ने कैंटिन में बैठे ग्राहकों के साथ भी मारपीट की। विरोध करने पर जल्द कैंटिन हटवाने और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले में गोमती नगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। गोमती नगर विकास खंड 5 निवासी अनूप ने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 पर कैंटिन है। जहां बीती रात 15–20 अज्ञात लोगों ने धावा बोल दिया। 5–6 लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे हमलावरों में एक गाड़ी UP 32 QH 5000 नंबर की भी शामिल थी। आरोप है कि दुकान पर बैठे एक ग्राहक से मारपीट की जा रही थी। इसी दौरान जब अनूप और उसके भाई आशुतोष यादव ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दबंगों ने मौके पर असलहे से फायरिंग भी की जिसकी आवाज सुनकर हम लोग और डर गए। इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। जाते-जाते हमलावरों ने जान से मारने और दुकान (कैंटीन) हटवाने की धमकी भी दी। गोमती नगर विस्तार इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी का कहना है कि मामला दर्ज है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *