लखनऊ में दैनिक भास्कर न्यूज एप की तरफ से 29 नवंबर शनिवार को प्रेरणा उत्सव का आयोजन किया गया। दैनिक भास्कर ग्रुप के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के 81 वें जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सामाजिक संस्था के साथ में शहर के गणमान्य लोगों ने ब्लड डोनेट किया। ग्रुप की तरफ से अस्पताल को 10 व्हील चेयर भी भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया। मौके पर लोहिया संस्थान के निदेशक डॉक्टर सीएम सिंह,सीएमस डॉक्टर विक्रम सिंह और कार्डियोलॉजी विभाग के हेड डॉक्टर भुवन चंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। स्वतंत्र देव सिंह बोले पुण्य का काम कर रहा भास्कर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री ने स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि दैनिक भास्कर न्यूज ऐप की यह पहल सराहनीय है। समाज में जागरूकता फैलाने के साथ में संस्थान मरीजों की मदद के लिए आगे आकर व्हील चेयर दान दे रहा है। स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के 81 वें जन्मदिवस पर टीम पुण्य का काम कर रही है। इसके लिए सभी पत्रकार और संस्थान बधाई के पात्र हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से भी आप सभी को शुभकामनाएं। समाज और देशहित को सर्वोपरि रखने की सोच दैनिक भास्कर ग्रुप के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल के 81 वें जन्म दिवस को इस वर्ष प्रेरणा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वे जीवनभर सामाजिक सरोकार और जनसेवा के लिए समर्पित रहे। समाज और देशहित को सर्वोपरि रखने की उनकी सोच आज भी भास्कर परिवार का मार्गदर्शन करती है। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए भास्कर ग्रुप ने यह आयोजन किया है। ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके और समाज को जागरूक किया जा सके।
लखनऊ में दैनिक भास्कर ऐप का प्रेरणा उत्सव:रक्तदान शिविर लगाया, लोहिया अस्पताल को भेंट की व्हीलचेयर
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
