लखनऊ के मानकनगर और गुडंबा थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों का माल पार कर दिया। मानकनगर के रामप्रसाद खेड़ा निवासी सुजाता यादव के घर से चोर कार से पहुंचकर जेवरात और नकदी ले गए। वहीं गुडंबा के बेहटा गांव में भी मो. रईस के घर से चोर सोलर पैनल और कीमती सामान उड़ा ले गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में भर्ती थी महिला, उसी बीच हो गई वारदात सात नवंबर को सुजाता यादव अवंतीबाई महिला अस्पताल में भर्ती थीं। दोपहर करीब 3:30 बजे पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी की सूचना दी। सुजाता के पति घर पहुंचे तो सभी कमरों के ताले टूटे मिले। अलमारी के लॉकर भी खुले थे और उसमें रखे लाखों के जेवर तथा 5 हजार रूपए गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में चार युवकों की कार से घर पर पहुंचने और उनमें से दो के अंदर जाकर चोरी करने की तस्वीरें मिली हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सुजाता ने मानकनगर थाने में शिकायत दी। थानाध्यक्ष अजीत सिंह के मुताबिक पीड़िता से फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान की जा रही है। गुडंबा में चोर सोलर पैनल–इन्वर्टर ले गए गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी मो. रईस के खाली पड़े मकान में 19 नवंबर की रात चोरों ने धावा बोला। तीन सोलर पैनल, इन्वर्टर और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। रईस को अगले दिन चोरी का पता चला। इंस्पेक्टर प्रभातेष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
लखनऊ में दो घरों से लाखों के जेवर चोरी:अस्पताल ने भर्ती थी महिला पड़ोसी ने दी फोन कर चोरी की जानकारी
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
