लखनऊ में धनुष यज्ञ महोत्सव का तीसरा दिन:रामायण लीला में धनुष भंग, अहिल्या उद्धार का मंचन

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के अमराई गांव, इंदिरा नगर में आयोजित धनुष यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर रामायण प्रसंगों की भव्य लीला, भक्तिमय वातावरण, बाल कलाकारों के सामाजिक संदेश, कथक नृत्य, अहिल्या उद्धार, मिथिला बाजार, धनुष भंग पर जयघोष, दर्शकों को भाव-विभोर कर गए।समापन दिवस पर शोभायात्रा, लोकगान, और विशेष नाट्य प्रस्तुति का आयोजन होंगा। कार्यक्रम का आरंभ श्रीराम चरित मानस पाठ से हुआ, जिसमें राजेंद्र लोधी, प्रेम विश्वकर्मा और बबलू शर्मा सहित अन्य भक्तों ने सामूहिक पाठ किया।शाम को नगाड़ों की गूंज, हारमोनियम की धुन और भगवान विष्णु की झांकी प्रस्तुत की गई। इसके बाद लिटिल फाउंडर स्कूल, सूर्या सिटी के बच्चों ने ‘सॉरी’ और ‘करप्शन’ जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। एसबीएम स्कूल अमराई गांव के बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने सराहा। इन लोगों ने किया मंचन सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना मंगला आशीष और उनके समूह ने नृत्य प्रस्तुत किया। रामायण के प्रसंग अहिल्या उद्धार का मंचन किया गया। इसके बाद राजा जनक के नगर-बाजार का दृश्य दिखाया गया। इस दृश्य में चना विक्रेता आशीष पांडेय, घास व्यापारी अशोक शुक्ल, मिठाई विक्रेता गोपाल यज्ञसैनी, शहद विक्रेता श्रीमहंत अयोध्या शरण और रामप्रकाश मौर्या, सब्जी विक्रेता प्रीतम पांडेय, चूरन विक्रेता चंटू और पान विक्रेताओं ने अभिनय किया। राम-जानकी के वरमाला प्रसंग का मंचन फुलवारी लीला के बाद राजाओं की हास्यपूर्ण प्रस्तुतियां हुईं। भगवान श्रीराम द्वारा शिवधनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया, जिसके बाद पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गूंज उठा। परशुराम की क्रोधावस्था का अभिनय सुयश शुक्ल ने किया। इसके उपरांत राम-जानकी के वरमाला प्रसंग का मंचन हुआ। शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली जाएगी रावण की भूमिका में ओम शुक्ल और बाणासुर के रूप में सुधीर बाजपेयी के संवाद प्रदर्शन की भी सराहना की गई।मेला अध्यक्ष दिलीप मिश्र ने बताया कि समापन दिवस पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली जाएगी। रात्रि में लोकगायिका प्रियंका पांडेय अपनी प्रस्तुति देंगी।साथ ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार अमित दीक्षित ‘राम जी’ गर्दभ महाराज की प्रस्तुति तथा संजय पाठक द्वारा ये शरीफ लोग नाटक का मंचन किया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *