लखनऊ में नाबालिग छात्रा के नाम से बनाई फर्जी आईडी:घर वालों को भेजे आपत्तिजनक मैसेज, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के नाम से एक युवक ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। और फिर उस आईडी से उसे बदनाम करने के साथ ही ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक एक युवक ने उसकी फोटो, नाम और निजी जानकारी का गलत उपयोग करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। इस आईडी से आरोपी ने छात्रा के परिवार के सदस्यों और परिचितों को आपत्तिजनक मैसेज भेजे, जिससे छात्रा और उसके परिजनों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रा का आरोप है कि युवक लगातार चैट के जरिए उसे धमकाता था। उसकी तस्वीरों का दुरुपयोग करने की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा था। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *