लखनऊ में नाबालिग लड़की घर से भागी:मां ने जताई बेटी की हत्या करने की आशंका, अपने साथ 50 हजार और जेवर भी ले गई

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में 16 साल की लड़की को शादी का झांसा देकर एक युवक भगा ले गया। लड़की की मां का आरोप है कि युवक बहला-फुसलाकर उसको अपने साथ ले गया। लड़की घर से 50 हजार रुपए और जेवर ले गई है। पीड़ित ने इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां का आरोप है कि अजय कश्यप के साथ उसके भाई मनीष, मां नन्दन और पिता उत्तम कश्यप 24 नवंबर दोपहर 12 बजे बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपियों ने उससे घर में रखे 50,000 रुपए सोने-चांदी के जेवरभी हड़प लिए। परिजन ने बताया कि आरोपी साउथ सिटी के पास ग्राम पिपरौली में किराए के मकान में रहता है। मां ने आशंका जताई है कि अगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो आरोपी उसकी बेटी की हत्या भी कर सकते है। शिकायत मिलने के बाद हजरतगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *