लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित हंसेमऊ में मकान में काम करने गए एक पेंटर के साथ जाति पूछकर मारपीट की गई। आरोप है काम पर पहुंचते ही उसका पूरा नाम पूछा फिर गाली देते हुए भगाने लगे। कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक ने वजह पूछी तो उसके साथ भी अभद्रता की। आजमगढ़ निवासी रामप्रीत राव लखनऊ कंस्ट्रक्शन कंपनी में बतौर पेंटर काम करता है। 18 नवंबर को वह हंसेमऊ बीबीडी स्थित उमेश यादव के मकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान घर में मौजूद शैलेश यादव, उसका चचेरा भाई विपिन यादव, उमेश यादव और उमेश की पत्नी श्यामा यादव ने रामप्रीत से जात पूछी। प्रार्थी के हरिजन बताने पर आरोपी भड़क गए और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे घर से धक्का देकर बाहर करने लगे। तभी विपिन ने उसके गाल पर थप्पड़ भी मारा। शोर सुनकर साइट मैनेजर सोनू यादव और साथी शुभम यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इस पर विपिन और शैलेश ने तीनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट में शुभम के हाथ, सीने व पेट पर चोट आई, जबकि रामप्रीत के सीने पर भी चोट लगी। हंगामा बढ़ने पर आरोपी घर के अंदर भागते हुए धमकी देने लगे कि अगर दोबारा घर के पास दिखे तो जान से मरवा देंगे। लखनऊ में कई गुंडे बना रखे हैं। पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
लखनऊ में पेंटर से जात पूछकर मारपीट:कंस्ट्रक्शन साइट पर दबंगों की गुंडई, मुकदमा दर्ज
📅 Published: November 27, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
