लखनऊ में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का गुरुवार को होगा आगाज:6 जिलों के स्टूडेंट्स जुटेंगे, जुबली इंटर कॉलेज में होगा आयोजन

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के निर्देशन और राज्य परियोजना निदेशक की मौजूदगी में तीन दिवसीय मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी गुरुवार को शुरू होगी। राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 6 जिलों के स्टूडेंट्स लेंगे भाग मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ.दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का आयोजन सिटी स्टेशन स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे शुरू होगी। छात्र छात्राओं संग शिक्षक भी हुनर का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में लखनऊ समेत मंडल के सभी छह जिलों के जिला स्तरीय प्रदर्शनी के विजेता हिस्सा लेंगे। तीन चरण में आयोजित प्रदर्शनी के पहले चरण में जूनियर संवर्ग के विद्यार्थी स्थिर और क्रियाकारी मॉडल को शो केश करेंगे। दूसरे चरण में सीनियर संवर्ग और तीसरे चरण में शिक्षक टीचिंग लर्निंग मैटीरियल का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी की सभी तैयारियां राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने पूरी कर ली हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *