लखनऊ में भाजपा महिला सम्मेलन का आयोजन:आत्मनिर्भर भारत और सशक्तिकरण पर चर्चा

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के गोमती नगर स्थित महामना मालवीय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व मंडल द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वर्तिका सिंह मुख्य अतिथि रहीं। पूर्वी विधानसभा के विधायक ओ पी श्रीवास्तव, क्षेत्रीय पार्षद संजय राठौर, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय और पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र राय सहित जिले के कई अन्य पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर मुख्य अतिथि वर्तिका सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर क्षेत्र को आत्मनिर्भर बन रहा हैं, पहले की सरकारों में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता था। उन्होंने महिला भागीदारी और उनके सशक्तिकरण के महत्व के बारे में बताया । विधायक ओ पी श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सम्मेलन में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया कार्यक्रम की संयोजिका राजकुमारी द्विवेदी के अनुसार, इस सम्मेलन में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिवा पाण्डेय, प्रतिभा सिंह, शिलिमा श्रीवास्तव, मीनाक्षी कलहंस, पिंकी पचौरी, डॉ. प्रियंका शुक्ल, प्रेरणा चौहान, पारुल श्रीवास्तव, रेखा शर्मा, आशा सिंह, भारती द्विवेदी, विभा विनोद और कार्तिका माथुर सहित कई अन्य महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत और महिलाओं के सशक्तिकरण पर गहन विचार-विमर्श किया गया। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण रहा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *