लखनऊ में भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक:सुधीर राजपाल बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष , संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। दुर्गापुरी, नीलमठ में आयोजित बैठक में हरियाणा, दिल्ली, असम, त्रिपुरा, गुजरात, तेलंगाना, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश बिड़लान ने की। बैठक में महासचिव राजपाल मेहरौलिया विशेष रूप से मौजूद रहे। संगठन के विस्तार, मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत से चर्चा हुई। इसके साथ ही पूर्व निगम परिषद डॉ. सुधीर राजपाल को संघ का नया राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति संघ के संस्थापक राजपाल मेहरौलिया द्वारा की गई। सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। संगठन ने सुविकार किया कि डॉ. सुधीर राजपाल का अनुभव, सामाजिक सरोकार और प्रबंधन क्षमता संघ के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक नई दिशा स्थापित करेगा। उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में देशभर के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों को अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति, वेतन, सुरक्षा, उपकरणों की कमी, ठेका प्रणाली से उत्पन्न समस्याओं और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही संगठन ने भविष्य की रणनीति तय करते हुए निर्णय लिया कि राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक अभियान चलाकर सफाई कर्मचारियों के हितों की पैरवी को मजबूत किया जाएगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *