लखनऊ में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:दीवार के सहारे रखा मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में एक महिला का संदीप परिस्थिति में शव मिला। शव एक दीवार के सहारे रखा हुआ था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विशालखंड गोमतीनगर में सोमवार सुबह एक महिला का शव मिला। महिला दीवार के सहारे बैठी थी। काफी देर वहां से नहीं हिली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चेक किया तो महिला मृत मिली। मामले में इंस्पेक्टर गोमती नगर ब्रजेश तिवारी का कहना है महिला की उम्र 45 साल के आसपास लग रही है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास टीम में लगाकर पहचान कराई जा रही है। वहीं मामले में एसीपी गोमती नगर बृज नारायण कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कह पाना संभव है, फिलहाल इलाके की सीसीटीवी खंगाली जा रहे हैं। किसी ने खींचकर किनारे किया महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं उसके शरीर पर मिट्टी लगी हुई थी ऐसा लग रहा है, कहीं से खींचकर लाकर बैठाया है। पैर में भी खींचने के निशान दिख रहे हैं। मौके से फोरेंसिक टीम ने भी जांच की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *