लखनऊ में राष्ट्रपति के आने पर होगा डाइवर्जन:कार्यक्रम तक रहेगा लागू, जाम से निजात के लिए इस रास्ते का करे इस्तेमाल

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 नवंबर को लखनऊ दौरे को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है। कार्यक्रम के मद्देनज़र अमौसी एयरपोर्ट, राजभवन, मोहनलालगंज और वृंदावन योजना इलाके में आम वाहनों का आवागमन तय समय तक प्रतिबंधित रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी में एम्बुलेंस को रास्ता दिया जाएगा। अमौसी एयरपोर्ट के आसपास डायवर्जन… एयरपोर्ट VIP मोड़ से अंदर जाने वाले सामान्य वाहनों पर रोक रहेगी। कानपुर रोड तिराहा से शहीद पथ की ओर वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा। इन्हें ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी चुंगी, पिकेडली, बारा बिरवा या स्कूटर इंडिया चौराहा होकर भेजा जाएगा। ब्रह्मकुमारी राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र, गुलजार उपवन (मोहनलालगंज) गोसाईगंज कस्बा तिराहा, कबीरपुर अंडरपास, साहू रेजिडेंसी कैंप गेट और अहिमामऊ अंडरपास से कार्यक्रम स्थल की ओर यातायात बंद रहेगा। वाहनों को किसानपथ, मोहनलालगंज, कमता तिराहा, नगराम रोड और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के जरिए डायवर्ट किया जाएगा। राजभवन व हजरतगंज क्षेत्र में रूट बंद बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन व हजरतगंज की ओर जाना बंद रहेगा। लालबत्ती चौराहा, प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी तिराहा की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। हजरतगंज चौराहा से डीएसओ और बंदरियाबाग की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रोडवेज बसें 1090 चौराहा से गोल्फ क्लब/बंदरियाबाग नहीं जा सकेंगी। 28 नवंबर को डीएसओ चौराहा से पार्क रोड और पार्क रोड से हजरतगंज तक एकल मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। वृंदावन योजना (सेक्टर-15) में कड़ी पाबंदी सेक्टर-14 नहर पुल, सेक्टर-19 पिपरीखेड़ा, सेक्टर-16 सपना इंक्लेव, सेक्टर-18 न्यू ट्रॉमा सेंटर, सेक्टर-12 व सेक्टर-8 शहीद पथ अंडरपास से कार्यक्रम स्थल की ओर सभी रास्ते बंद रहेंगे। वाहनों को सेक्टर-12, तेलीबाग, नहर रोड, ज्ञान सरोवर पुल, उतरेठिया रेलवे क्रॉसिंग, पीजीआई तिराहा व अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। एम्बुलेंस को मिलेगी प्राथमिकता डायवर्जन के दौरान मेडिकल इमरजेंसी वाले वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों पर भी मार्ग दिया जाएगा। किसी भी परेशानी पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क करें: 9454405155

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *