लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू:मेयर सुषमा खर्कवाल ने सौंपी शहर की चाभी, ब्राउन गॉगल्स में पहुंची महामहिम

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में मेयर सुषमा खर्कवाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शहर की चाभी देकर स्वागत किया। इसपर राष्ट्रपति ने लखनऊ के लोगों को शुभकामनाएं दी। शहर के दौरे पर पहुंचने पर राष्ट्रपति का स्वागत एयरपोर्ट पर किया गया। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ में गरिमामई परंपरा के अनुरूप राष्ट्रपति को नगर की चाभी भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। नगर की चाभी सौंपना लखनऊ की ओर से सर्वोच्च सम्मान का प्रतीक है। इस सम्मान को ग्रहण करते हुए राष्ट्रपति महोदया ने लखनऊ वासियों के लिए अपना स्नेह और शुभकामना व्यक्त की। राष्ट्रपति का दौरा लखनऊ के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह न केवल शहर के सम्मान और पहचान को सुदृढ़ करता है, बल्कि प्रदेश की विकास यात्रा और सुशासन की दिशा में भी नई ऊर्जा प्रदान करता है। ब्रह्माकुमारीज समागम और जंबूरी में लेंगी हिस्सा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुल्तानपुर रोड पर गुलजार उपवन में ब्रह्माकुमारीज के समागम और जंबूरी में हिस्सा लेने के लिए आई हैं। वह राजयोग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। ब्रह्माकुमारी राधा दीदी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने दोपहर 12 बजे राजयोग ध्यान शिविर का उद्घाटन किया। हमारा यह कार्यक्रम समाज में बढ़ते तनाव, अविश्वास और मानसिक अस्थिरता के बीच ध्यान और आध्यात्मिक जागरण पर केंद्रित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रह्माकुमारीज से पिछले 20 साल से जुड़ी हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *