लखनऊ में रुई की दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया काबू, आतिशबाजी की चिंगारी से भड़की थी

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ चौक क्षेत्र के सुभाष मार्ग पर सोमवार रात रुई के बंडलों में अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। सोमवार रात 10:40 बजे फायर स्टेशन चौक को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। दो गाड़ियों की मदद से आंख पर पूरी तरह काबू पा लिया। एफएसओ पुष्पेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में दो फायर टेंडर कुछ ही मिनटों में पहुंच गए और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पास से गुजर रही बारात की आतिशबाजी से निकली चिंगारी रुई के बंडलों पर गिरने से आग भड़की। गनीमत रही कि आग दुकान के बाहर तक सीमित रही और कोई जनहानि नहीं हुई। फायर कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *