लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर फुटओवरब्रिज के पास सड़क पार कर रही उन्नाव की रहने वाली महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो बच्चे घायल हो गए। शुक्लागंज उन्नाव निवासी संगीता रावत (40) अपनी मौसी की बेटी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने लखनऊ आई थीं। सोमवार सुबह वह अपने दो बच्चों और भाई के साथ चारबाग स्टेशन से घर लौटने के लिए निकली थीं। स्टेशन के पास जैसे ही वह सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस (UP 32 MN 9180) ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए है। हालांकि उन्हें मामूली उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने पंचायतनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में शामिल बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लखनऊ में रोडवेज बस ने महिला को मारी टक्कर, मौत:गृह प्रवेश में शामिल होकर जा रही थीं उन्नाव; दो बच्चे हुए घायल
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
