उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने लखनऊ क्षेत्र में 120 संविदा चालकों की नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि भर्ती 1 और 2 दिसंबर 2025 को अर्बन बस स्टेशन, कैम्पल लखनऊ में आयोजित ड्राइविंग टेस्ट और रोजगार मेले के माध्यम से की जाएगी। निगम का कहना है कि शहरी रूटों पर बसों के संचालन में बढ़ती जरूरत को देखते हुए यह भर्ती आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता और चयन हेतु मानक भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवार की आयु कम से कम 23 वर्ष 6 माह होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक की ऊंचाई न्यूनतम 5 फुट 3 इंच और उसके पास भारी वाहन चलाने का कम से कम दो वर्ष पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इन प्राथमिक योग्यताओं को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही ड्राइविंग टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। प्रति किलोमीटर भुगतान और मासिक प्रोत्साहन निगम ने संविदा चालकों के पारिश्रमिक की विस्तृत रूपरेखा भी जारी की है। प्रत्येक चालक को ₹2.06 प्रति किलोमीटर भुगतान किया जाएगा। लगातार दो माह तक न्यूनतम 22 दिन प्रतिमाह ड्यूटी करने पर चालकों को ₹1500 प्रतिदिन का अतिरिक्त अवकाश प्रोत्साहन और ₹3000 मासिक बोनस दिया जाएगा। यदि किसी माह में निर्धारित दिनों से अधिक अवकाश हो भी जाए, तो भी पहले 7+07 दिनों के अवकाश तक चालक को यह प्रोत्साहन मिलता रहेगा। किलोमीटर लक्ष्य और वार्षिक कमाई की व्यवस्था चालकों को 24 दिन की ड्यूटी में लगभग 6000 किलोमीटर का संचालन करना होगा। निगम ने बताया कि 288 दिन की वार्षिक ड्यूटी पर 78 हजार किलोमीटर का लक्ष्य पूरा करने वाले चालकों को प्रोत्साहनों के साथ कुल ₹20,726 का मासिक भुगतान मिलेगा। वहीं प्रतिमाह 22 दिन ड्यूटी और 5000 किलोमीटर संचालन पर चालक को ₹17,726 तक पारिश्रमिक दिया जाएगा। साथ ही, बेहतर संचालन और ईंधन की बचत करने वाले चालकों के लिए फ्यूल इंसेंटिव की व्यवस्था भी की गई है। दुर्घटना-रहित सेवा और सुरक्षा योजना निगम ने दुर्घटना-रहित ड्राइविंग को विशेष महत्व दिया है। दुर्घटना-मुक्त सेवा देने वाले चालकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर चालक या परिवार को बीमा सहायता मिलेगी। दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में ₹7.50 लाख की मदद, सामान्य चोट पर ₹10,000 और गंभीर चोट पर ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। परिवार के लिए यात्रा सुविधा भी शामिल संविदा चालकों को पारिवारिक लाभ के रूप में निगम की बसों में साल में 03+02 मुफ्त यात्रा पास भी दिए जाएंगे। ये सुविधा चालक परिवार के लिए अतिरिक्त राहत मानी जा रही है। दस्तावेज़ और पंजीकरण प्रक्रिया भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। रिजरजिस्ट्रेशन 01 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 02 दिसंबर को लिया जाएगा।
लखनऊ में रोडवेज में 120 संविदा ड्राइवरों की होगी नियुक्ति:1 से 2 दिसंबर को रोजगार मेला व ड्राइविंग टेस्ट, विभाग ने जारी की गाइडलाइन
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
