भारतीय स्टार शटलर के. श्रीकांत, एचएस प्रणय, किरन जॉर्ज, थारुण मन्नापल्ली और प्रियांशु राजावत ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। महिला एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की उन्नति हुड्डा, अनुपमा उपाध्याय, रक्षिता संतोष और तस्नीम मीर सहित जापान की नोजोमी ओकुहारा ने जीत से शुरुआत की। बीबीडी अकादमी में आयोजित चैंपियनशिप में बुधवार को पुरुष एकल में पांचवीं वरीय भारत के के श्रीकांत ने हमवतन केविन थंगम को 21-13, 21-10 से हराया। श्रीकांत ने अपने अनुभव और कोर्ट पर बेहतरीन सर्विस की बदौलत जीत दर्ज की। इनको भी मिली जीत मलेशियाई मास्टर्स के उपविजेता के. श्रीकांत दूसरे दौर अब सनीथ दयानंद से भिड़ेंगे। सनीथ ने अभिनव ठाकुर को 21-10, 21-14 से मात दी। पुरुष एकल में तीसरी वरीय भारत के एचएस प्रणय ने हमवतन शाश्वत दलाल को 21-15, 21-10 से हराया। महिला एकल में शीर्ष वरीय उन्नति हुड्डा ने आकर्षी कश्यप को 21-13, 21-18 से पराजित किया। पुरुष एकल में पिछले साल के सेमीफाइनलिस्ट प्रियांशु राजावत ने हमवतन एम. मैसनाम को 21-18, 21-14 से हराया। दिग्गजों ने दर्ज की जीत पुरुष एकल में चौथी वरीयता भारत के किरन जार्ज, छठीं वरीय थारुण मन्नपल्ली, सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह, महिला एकल में भारत की तस्नीम मीर, रक्षिता संतोष रामराज, तान्या हेमनाथ ने जीत दर्ज की। ओकुहारा ने अदिति राव को दी मात 2016 ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता व 2023 की मोदी बैडमिंटन चैंपियन दूसरी वरीयता के जापान की नोजोमी ओकुहारा ने भारत की अदिता राव को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 21-14 से हराया। पांचवीं वरीयता के भारत के सतीश कुमार करुणाकरन व आद्या वरियथ और भारत के सी लालरामसांगा व तारिनी सूरी भी जीते। यूपी की मानसी सिंह अगले दौर में महिला एकल के पहले ही दौर में यूपी की मानसी सिंह ने यूएई की प्रकृति भारथ को 21-15, 21-10 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। मिश्रित युगल के पहले राउंड
लखनऊ में सैय्यद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025:श्रीकांत, प्रियांशु, उन्नति और प्रणय अगले दौर में, जापान की ओकुहरा ने अदिता राव को हराया
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
