लखनऊ में 26वां गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव:सिटी कान्वेंट इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय आयोजन शुरू

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के बालागंज जल निगम रोड स्थित सिटी कान्वेंट इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय 26वें गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन कार्यक्रम में 16 संस्कार, कलश यात्रा और देव स्थापना दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का नेतृत्व श्री हरे कृष्ण दुबेदी ने किया, जबकि मंच संचालन रामेश्वर वर्मा ने संभाला। कु. प्रीती ने टोली नायक के रूप में दीप यज्ञ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। यह महोत्सव ब्रम्हलीन पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माँ भगवती देवी के सूक्ष्म संरक्षण में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण, पर्यावरण परिशोधन और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना है। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के सभी संस्कार निःशुल्क संपन्न कराए गए, ताकि समाज के सभी वर्ग के लोग इसमें भाग ले सकें। दीप यज्ञ विशेष आकर्षण रहा कार्यक्रम में कलश यात्रा और देव स्थापना दीप यज्ञ का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान सैकड़ों परिवारों ने यात्रा और यज्ञ में भाग लेकर धार्मिक एवं आध्यात्मिक आनंद का अनुभव किया। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भक्ति गीतों और मंत्रोच्चारण में सहभागिता की। इस अवसर पर एडवोकेट ज्ञान सिंह ने बताया कि पहले दिन यज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम के साथ भक्ति संगीत और छप्पन भोग का भी आयोजन हुआ। दूसरे दिन, यानी मंगलवार को यज्ञ एवं संस्कार के साथ भण्डारा आयोजित किया जाएगा और महोत्सव का समापन विदाई समारोह के साथ होगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव के दौरान सभी संस्कारों और यज्ञों का उद्देश्य लोगों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक व पारिवारिक कल्याण की भावना को मजबूत करना है। आयोजक यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक भागीदार को कार्यक्रम का पूरा लाभ मिल सके।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *