लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास कूड़े में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाई; नगर निगम सुपरवाइजर ने थाने में दी तहरीर

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में बीती रात कूड़े के देर में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेट को दी। मौके पर पहुंची टीम ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त जनकल्याण महासमिति ने कई बार नगर निगम को कूड़े का ढेर हटाने की शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वही दूसरी तरफ नगर निगम सुपरवाइजर ने अज्ञात के खिलाफ जानकीपुरम थाने में कूड़े का ढेर मे आग लगाने की तहरीर दी है। बक्शी का तालाब फायर स्टेशन को सूचना मिली कि लखनऊ विश्वविद्यालय सेकंड कैंपस के पास सड़क किनारे कूड़े में तेज़ आग लग गई है। धीरे धीरे आग बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बीकेटी से दो गाड़ी यूनिट सहित मौके के लिए रवाना हुईं। घटनास्थल पर पहुंचते ही फायरकर्मियों ने देखा कि सड़क किनारे पड़ा कूड़ा पूरी तरह लपटों में घिर चुका था। आग तेज़ी से फैल रही थी। स्थिति को देखते हुए टीम ने तुरंत आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। साथ ही मौके पर मौजूद जेसीबी की मदद से कूड़े को हटाकर आग पर सीधे पानी और फोम की बौछार की गई। करीब 20 मिनट में आग पर पूरी तरह नियंत्रित कर बुझा दी गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकीपुरम विस्तार संयुक्त जनकल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्णा पांडे ने बताया कि जानकीपुरम विस्तार की ग्रीन बेल्ट पर लंबे समय से कूड़ो का देर है। कई बार इसको हटाने के लिए नगर निगम से शिकायत की गई पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां कूड़ा दम करने वाले लोग कूड़े में आग लगाकर चले जाते हैं। जो कभी भी बड़ी दुर्घटना में तब्दील हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में नगर निगम सुपरवाइजर ने जानकीपुरम थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी हैं। शरीर में लिखा है कि बिठौली क्रॉसिंग के पास कुछ लोग कूड़े के ढेर में आग लगा कर भाग गए। जो नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करने के साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *