लखनऊ रोडवेज करेगा 190 महिला परिचालकों की भर्ती:3 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला, जानिए : कहां लगेगा रोजगार मेला और क्या होगी प्रक्रिया

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ रोडवेज में बड़े पैमाने पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। परिक्षेत्र में पहली बार 190 महिला परिचालकों की संविदा भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 3 दिसंबर को सनमार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसके साथ ही 1 और 2 दिसंबर को 120 संविदा चालकों की भर्ती भी की जा रही है। रोडवेज की इस सामूहिक भर्ती प्रक्रिया को बस सेवाओं के विस्तार और महिला भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। महिला परिचालकों के लिए 190 पद, पहली बार इतनी बड़ी भर्ती लखनऊ परिक्षेत्र में महिला परिचालकों की लंबे समय से कमी महसूस की जा रही थी। बसों में महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने इस बार 190 पदों पर सीधी संविदा भर्ती करने का फैसला लिया है। 3 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें चयन प्रक्रिया ऑन-द-स्पॉट पूरी होगी। कहां लगेगा रोजगार मेला और क्या होगी प्रक्रिया.. रोजगार मेला लखनऊ क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय में लगाया जाएगा। उम्मीदवारों को— • अपने मूल दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचना होगा • आवेदन और सत्यापन के बाद ऑन-द-स्पॉट स्क्रूटनी • योग्यता, प्रमाणपत्र और कौशल मिशन में रजिस्ट्रेशन की जांच • अंतिम सूची सप्ताह के भीतर जारी होने की संभावना अधिकारियों की माने तो, उम्मीद है कि पहली बार महिला अभ्यर्थियों की संख्या बड़ी होगी। 18 से 40 वर्ष आयु, दो अनिवार्य योग्यताएं भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।शैक्षणिक पात्रता के अंतर्गत दो आवश्यकताएं हैं— • इंटरमीडिएट (12वीं पास) • ट्रिपल सी (CCC) कोर्स इसके अलावा राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन (NSDM) या राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM) में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। विभाग का मानना है कि इससे प्रशिक्षित उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित होगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *