ललितपुर में महिला 20 दिन से लापता:समूह की बैठक में जाने की कहकर निकली थी, पति ने लगाई गुहार

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ललितपुर में एक महिला पिछले 20 दिनों से लापता है। पति अपनी पत्नी की तलाश के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। थाना जाखलौन के ग्राम नुनावली निवासी प्रमोद ने बताया कि उसकी शादी खुशबू से 19 साल पहले हुई थी और उनकी चार बेटियां हैं। प्रमोद के अनुसार, खुशबू 7 नवंबर को ग्राम रोड़ा में समूह की बैठक में भाग लेने की बात कहकर सुबह घर से निकली थी। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो प्रमोद ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। प्रमोद ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी सोने के जेवरात पहने हुए थी। पत्नी के लापता होने से चार बेटियों की देखभाल में परेशानी हो रही है। प्रमोद ने अपनी पत्नी की खोजबीन के लिए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *