वतन राणा की मौत पर परिजनों ने थाना घेरा:नंदग्राम में MCA छात्र की संदिग्ध मौत, परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाया

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गाजियाबाद के नंदग्राम में एमसीए छात्र वतन राणा की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए नंदग्राम थाने का घेराव किया। परिवार ने पुलिस पर जानबूझकर जांच में देरी करने और लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जिस घर में वतन का शव मिला था, उसका दरवाजा बाहर से बंद था। ऐसे में वतन द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात संभव नहीं लगती। पिता राकेश राणा और बहन सुरभि ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस पर सच्चाई सामने लाने में देरी करने का आरोप लगाया। परिजनों ने थाने परिसर में धरना देते हुए मांग की कि वतन के दोस्तों को तुरंत हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जाए। उनका तर्क है कि घटना के दिन सभी दोस्त घर में मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी (हैंगिंग) आया है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और मामले की सभी एंगल से पड़ताल की जा रही है। यह घटना 26 नवंबर की रात नंदग्राम के हाउस नंबर ई-183 में हुई थी। वतन उस समय घर पर अकेला था, क्योंकि उसके माता-पिता रिश्तेदार की शादी में गए थे और बहन सुरभि अपनी नौकरी पर थी। वतन मुरादनगर स्थित काइट कॉलेज से एमसीए की पढ़ाई कर रहा था। जब परिवार के रिश्तेदार घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा बाहर से कुंडी लगाकर बंद था। उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हुई। खिड़की से झांकने पर वतन कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि घटना वाले दिन वतन के चार दोस्त दिनभर उसके साथ घर में ही थे। ये सभी पड़ोसी और आईटीएस कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस ने दो दोस्तों से पूछताछ की है, लेकिन परिजनों का आरोप है कि यह केवल औपचारिकता थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *