वर्ल्ड अपडेट्स:ईरान में पुलिस की गोलीबारी से 4 की मौत, 30 शहरों में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

📅 Published: January 4, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

ईरान में महंगाई के खिलाफ चल रहा विरोध प्रदर्शन 7वें दिन भी जारी रहे। पश्चिमी ईरान में 3 जनवरी को प्रदर्शनकारियों और पुुलिस के बीच हुई झड़पों में 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। नॉर्वे के एक मानवाधिकार संगठन हेंगॉ के मुताबिक, इलाम प्रांत के मालेकशाही इलाके में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। इसमें ईरान के कुर्द समुदाय के 4 लोगों की मौत हो गई। दो और लोगों की मौत की जांच की जा रही है। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, इन झड़पों के दौरान एक रिवोल्यूशनरी गार्ड की भी मौत हुई। यह घटना तब हुई जब प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस स्टेशन में घुसने की कोशिश की थी। ईरान के लगभग 30 शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक झड़पों में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। ये विरोध प्रदर्शन पिछले हफ्ते तेहरान के बाजार में व्यापारियों की हड़ताल के बाद शुरू हुए थे, जो बाद में दूसरे इलाकों और कॉलेजों तक फैल गए। UN ने ईरान के लोगों से हिंसा न करने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… उत्तर कोरिया ने जापान के इलाके में बैलिस्टिक मिसाइल दागीं, टोक्यो ने इमरजेंसी अलर्ट जारी किया उत्तर कोरिया ने रविवार को जापान के इलाके में बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। जापान के पीएम ऑफिस ने इसे लेकर एक इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। स्थानीय समाचार संगठन द जापान टाइम्स ने रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के बयान के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने कम से कम दो मिसाइलें दागी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये दोनों मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर गिरीं। जापान का यह विशेष आर्थिक क्षेत्र उसके तट से 200 नॉटिकल मील यानी करीब 370 किलोमीटर तक फैला हुआ है और मिसाइलें जापान सागर में गिरीं। इसी रिपोर्ट में रक्षा मंत्री कोइजुमी के हवाले से आगे कहा गया,“उत्तर कोरिया की बार-बार की जा रही बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च जैसी कार्रवाइयां हमारे क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।” अधिकारी ने यह भी दावा किया कि मिसाइलों ने करीब 950 किलोमीटर की दूरी तय की। इसका मतलब यह है कि दक्षिणी जापान का बड़ा हिस्सा इनकी मारक दूरी में आ जाता है, जिसमें अमेरिका और जापान की सेल्फ-डिफेंस फोर्सेज के अहम सैन्य अड्डे भी शामिल हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *