वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना रिंग रोड पर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बिहड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय कमलेश कुमार यादव की मौत हो गई। कमलेश यादव अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक वाहन असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें ट्रामा सेंटर भेजा। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनके परिजनों को फोन के माध्यम से हादसे की सूचना दी। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को खजूरी चौकी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। वहीं, मिर्जामुराद थाना के एसएचओ प्रमोद कुमार पांडेय ने हादसे में कमलेश यादव की मृत्यु की पुष्टि की है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
वाराणसी में बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई:बाइक सवार की मौत, रखौना रिंग रोड पर हादसा,
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
