वार्षिकोत्सव मे रंगारंग कार्यक्रम पेश कर छात्रों ने बटोरी तालियां:मुख्य अतिथि बोले यह समारोह सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ता

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकास नगर में शनिवार को सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव अभ्युदय हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व विशिष्ट अतिथि के रुप में जेसीपी आशुतोष कुमार ने ज्ञान की अधिष्ठात्री मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगारंग कार्यक्रमों से बटोरी तालियां रंगारंग कार्यक्रम के श्री गणेश स्वरूप सरस्वती वंदना – वर दे वीणा वादनि वर दे तथा मां सरस्वती शारदे की संगीतमयी मनमोहक ,अनुपम नृत्य प्रस्तुति ने तालियां बटोरीं। मधुर स्वागत गीत के माध्यम से छात्राओं ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। शिव तांडव स्त्रोतम की आध्यात्मिक, अलौकिक प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है इस अवधारणा को पूरा करते हुए बच्चों द्वारा पिरामिड, जिमनास्ट एवम योगा के विभिन्न प्रदर्शन देख लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबाईं। कार्यक्रम संगठन में कार्य करने की भावना प्रबल करता मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के अध्यक्ष विनीत चंद्रा, प्रबंधक प्रोफेसर सुनील जी मिश्र, व विजय अजमानी ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका संकल्प का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में वार्षिकोत्सव की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह समारोह स्वस्थ मनोरंजन के साथ-साथ हमें सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर से जोड़ता है तथा छात्रों में संगठन में कार्य करने की भावना प्रबल करता है। इस मौके पर प्रिंसिपल अनिल त्रिपाठी, सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर बलविंदर सिंह, जगन्नाथ जी गुप्त, प्रेम बाबूजी गुप्त, सांसद देवेंद्र सिंह जी भोले व रमेश अवस्थी आदि रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *