विवादों के बीच सिलेक्टर ने कोहली-गंभीर से अलग-अलग बात की:रांची एयरपोर्ट का VIDEO वायरल; रायपुर वनडे से पहले हो सकती है मीटिंग

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा का विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर से अलग-अलग बात करने का वीडियो वायरल हो रहा है। रांची एयरपोर्ट के इस वीडियो में प्रज्ञान पहले विराट कोहली की बात सुनते हैं और इसके बाद दूसरी तरफ बैठे कोच गौतम गंभीर से जाकर उस बात को कहते दिख रहे हैं। वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब खबरें हैं कि टीम मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों के बीच बातचीत कम हो रही है, खासकर गौतम गंभीर, अजीत अगरकर और विराट-रोहित के बीच। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रायपुर में कल होने वाले वनडे से पहले BCCI अधिकारी इस मुद्दे पर मीटिंग भी कर सकते हैं।
वीडियो में गंभीर से दूरी पर भी चर्चा
वायरल क्लिप में जहां विराट-ओझा साथ बैठे नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ गौतम गंभीर काफी दूरी पर अकेले बैठे दिखते हैं। इससे सोशल मीडिया पर यह चर्चा और तेज हो गई है कि क्या गंभीर और कोहली के बीच दूरी बनी हुई है। इससे पहले ओझा की रोहित शर्मा से भी मुलाकात हुई थी, जहां दोनों ने हाथ मिलाया और मुस्कराते हुए बातचीत की। ओझा और रोहित पुराने साथी भी रह चुके हैं और मुंबई इंडियंस के लिए साथ खेल चुके हैं। कल मीटिंग हो सकती है
भारतीय क्रिकेट में मैनेजमेंट और सीनियर खिलाड़ियों के बीच कम होती बातचीत के बीच BCCI ने टीम मैनेजमेंट के साथ अहम बैठक बुलवाई है। यह बैठक बुधवार को रायपुर में भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे से पहले होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मीटिंग में BCCI सचिव देवजीत सैकिया, संयुक्त सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर शामिल हो सकते हैं। सीनियर प्लेयर्स डोमेस्टिक क्रिकेट खेले
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर चाहते हैं कि विराट और रोहित अगले महीने से शुरू होने वाली विजय हजारे ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लें। इसी संदर्भ में विराट और ओझा की इस बातचीत को भी जोड़ा जा रहा है क्योंकि टीम मैनेजमेंट सीनियर खिलाड़ियों की उपलब्धता और ग्रुप डायनैमिक्स को फिर से संतुलित करना चाहता है। रांची वनडे में विराट ने शतक लगाया था
रांची में 30 नवंबर को खेले गए पहले वनडे में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रनों से हराया था। विराट कोहली ने वनडे करियर का 52वां शतक लगाया और उन्होंने 135 रन की पारी खेली थी। वहीं रोहित शर्मा ने लगातार तीसरा 50+ स्कोर बनाया। उन्होंने 57 रन बनाए थे। दोनों फिलहाल सिर्फ वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद उन्होंने T20I से संन्यास लिया था और 2025 में टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला भी कर चुके हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *