विश्व दिव्यांग दिवस पर 35 दिव्यांगों को मिले उपकरण:भाजपा विधायक ने फतेहपुर में वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 35 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए। साथ ही, बचपन डे केयर सेंटर में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को भी यूनिफॉर्म प्रदान की गई। यह वितरण दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, फतेहपुर द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के तहत किया गया। खागा की विधायिका कृष्णा पासवान ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए 20 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, 5 दिव्यांगजनों को स्मार्टकेन और 10 दिव्यांगजनों को एम.आर. किट वितरित की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शपवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नैशीन और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अवनीश कुमार यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने दिव्यांगजनों के लिए भोजन और पानी की भी व्यवस्था की थी। उपकरण प्राप्त करने पर सभी दिव्यांगजनों में खुशी देखी गई। इसी अवसर पर बचपन डे केयर सेंटर के दिव्यांग बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *