वॉलीबाल-चैंपियनशिप में चौथे दिन ईस्ट-सेंट्रल और साउथ रेलवे का जलवा:कई टीमों ने पलटी बाजी, NER को मिली पहली हार

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

गोरखपुर के सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रही 69वीं अखिल भारतीय रेलवे वॉलीबॉल चैम्पियनशिप–2025 के चौथे दिन दर्शकों ने कई रोमांचक और कड़े मुकाबले देखे। सुबह और शाम दोनों सेशनों में खेले गए मैचों में अलग–अलग ज़ोन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। पूरे दिन स्टेडियम में वॉलीबॉल प्रेमियों की भारी भीड़ उत्साह बढ़ाती नजर आई। मॉर्निंग सेशन के मुकाबले उत्तर मध्य रेलवे बनाम पूर्व मध्य रेलवे
दिन का सबसे कड़ा मुकाबला उत्तर मध्य रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के बीच हुआ। पहला सेट उत्तर मध्य रेलवे ने 25–16 से जीता। इसके बाद पूर्व मध्य रेलवे ने शानदार वापसी करते हुए अगले तीन सेट 25–20, 25–15 और 25–16 से जीत लिए।
इस तरह पूर्व मध्य रेलवे ने मैच 3–1 से अपने नाम किया। उत्तर पश्चिम रेलवे बनाम दक्षिण पूर्व रेलवे
इस मैच में शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहला सेट उत्तर पश्चिम रेलवे ने 25–19 से जीता। दूसरा सेट दक्षिण पूर्व रेलवे ने 22–15 से जीता। इसके बाद उत्तर पश्चिम रेलवे ने तीसरा सेट 25–21, चौथा सेट 25–18 और निर्णायक पांचवा सेट 15–12 से जीतकर मैच 3–2 से अपने नाम किया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बनाम रेलवे बोर्ड
यह मुकाबला एकतरफा रहा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड पर पूरी तरह बढ़त बनाए रखी और तीनों सेट 25–18, 25–15, 25–16 से जीतते हुए मैच 3–0 से अपने पक्ष में किया। इवनिंग सेशन के मुकाबले पूर्व रेलवे बनाम पूर्वोत्तर रेलवे
शाम के पहले मैच में पूर्व रेलवे ने 3–1 से जीत दर्ज की। पहला सेट 25–21 से पूर्व रेलवे ने जीता। दूसरा सेट पूर्वोत्तर रेलवे ने 25–22 से अपने नाम किया। तीसरा और चौथा सेट पूर्व रेलवे ने 25–20 और 25–21 से जीतकर मैच पर कब्जा जमा लिया। इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) बनाम मध्य रेलवे
यह मैच एकतरफा रहा। ICF ने तीनों सेट 25–20, 25–18 और 25–24 से जीतकर मध्य रेलवे को 3–0 से हराया। दक्षिण रेलवे बनाम पूर्वी तट रेलवे
दक्षिण रेलवे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीनों सेट 25–18, 25–20 और 25–21 से जीते। दक्षिण रेलवे ने मुकाबला 3–0 से अपने नाम किया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे बनाम दक्षिण मध्य रेलवे
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने शानदार खेल दिखाते हुए दक्षिण मध्य रेलवे को सीधे तीन सेटों में हराया। सेट स्कोर: 25–14, 25–17, 25–21। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने मैच 3–0 से जीता। दर्शकों में उत्साह राष्ट्र्रीय स्तर की इस वॉलीबॉल प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक, खिलाड़ी और खेल प्रेमी स्टेडियम में मौजूद रहे। पूरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह ऊँचा रहा और दर्शकों ने शानदार खेल का भरपूर आनंद लिया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *