नवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में जहां एक ओर सिख संगत लंगर बनाने और लोगों को भोजन खिलाने में सेवा दे रही थी। वहीं दूसरी ओर शहर के व्यापारी और बिजनेस मैन कीर्तन दरबार में आने वाले लोगों को जूते की सेवाएं देते नजर आए। रुपए-पैसे और अमीरी गरीबी जैसी चीजों को भूलकर सिख पूरी तरह से सेवा भाव में डूबे नजर आए और लोगों के जूते एकत्रित करने के साथ ही उन्हें साफ करते नजर आए। इस सबके पीछे सिर्फ एक ही चीज थी, गुरुओं की दी गई शिक्षा। गुरुओं ने हमेशा ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी से दूर रहकर लोगों को समानता का भाव सिखाया। सिख मंगलवार को इस सीख को सार्थक करते नजर आए।
व्यापारियों ने जूते साफ कर दिया सेवा का संदेश:गुरु तेगबहादुर के शहीदी पर्व पर सिख समाज का दिखा समर्पण, बोले-गुरु की सीख सबसे ऊपर
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
