शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी कैंपस में बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी:फायर टीम ने शीशे तोड़कर पाया काबू, जरूरी कागज जलकर राख

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखनऊ में सोमवार रात शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी मोहन रोड कैंपस में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अचानक भीषण आग लग गई। रात 10 बजे मिली सूचना पर आलमबाग फायर स्टेशन से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में दो फायर टैंकर मौके पर पहुंचे।फायर टीम पहुंची तो बैंक के अंदर तेज लपटें उठ रही थीं और धुआं फैल चुका था। बैंक का ताला बंद होने के कारण अग्निशमन कर्मियों ने तुरंत बाहर से खिड़कियों के शीशे तोड़कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान मौके पर बैंक कर्मचारी पहुंचे और ताला खोल दिया। इसके बाद यूनिट ने भीतर घुसकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी। शाखा प्रबंधक हिमांशु कुकरेती ने बताया कि बैंक की उपलब्ध करेंसी पहले ही करेंसी चेस्ट में भेज दी गई थी इसलिए वह प्रभावित नहीं हुई। आग में बैंक के कंप्यूटर, फर्नीचर और कई जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड प्रवीण यादव भी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *